बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों में 6 से 8 जनवरी तक रहेगा अवकाश।
बलिया /जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि बलिया में ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों में 6 से 8 जनवरी तक अवकाश रहेगा उक्त आदेश का सभी BEOs कड़ाई से शतप्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।
किसी भी शिक्षा क्षेत्र में स्कूल खुलने की शिकायत न प्राप्त हो।
