थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

 

गिरफ्तार अभियुक्त विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

बलिया / पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मेंअपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर 2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र बावत अभियुक्त संजय भड़भुजा पुत्र राजकुमार भड़भुजा निवासी ग्रा0 उपाध्यायपुर थाना बैरिया बलिया द्वारा वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिया गया था, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 505/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में 03 जनवरी 2026 को थाना बैरिया पुलिस टीम के उ0नि0 नीरज वर्मा मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01नफर वांछित अभियुक्त संजय भड़भुजा पुत्र राजकुमार भड़बुजा निवासी नईबस्ती (उपाध्यायपुर)थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष को रेलवे क्रासिंग सुरेमनपुर के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *