बलिया पहुंचे मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आवास पर करेंगे पूजा-अर्चन।

Spread the love

 

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद 15 जून 2026 को बलिया दौरे पर रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार मंत्री देर रात गोरखपुर सर्किट हाउस से प्रस्थान कर सुबह लगभग 2 बजे बलिया स्थित निरीक्षण भवन पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे मंत्री परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आवास पर आयोजित पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 7:30 बजे बलिया से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मार्ग होते हुए गाजीपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अयोध्या और बाराबंकी होते हुए लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, आवास, खान-पान तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी कर दिए हैं। निरीक्षण भवन में उनके ठहरने हेतु कक्ष आरक्षित किए गए हैं तथा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *