बलिया की बेटी नूर फातिमा ने रचा इतिहास, BPSC में शानदार सफलता, बनीं म्युनिसिपल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर।

Spread the love

 

उत्तर प्रदेश जनपद बलिया /नगर क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ला निवासी नूर फातिमा पिता अजहर इमाम खान माता शाहिना बेगम सीनियर क्लर्क कमिश्नर वाराणसी के पद पर कार्यरत रही मोहल्ला काजीपुरा जनपद बलिया की बेटी नूर फातिमा ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का और अपने खान परिवार का नाम रोशन किया है। उनका चयन म्युनिसिपल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर हुआ है। नूर फातिमा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा कक्षा 2 से लेकर 12 वीं तक की शिक्षा सेंट अतुल आनंद कॉन्वेंट स्कूल वाराणसी से कर उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम से ग्रेजुएशन किया। उनका चयन म्युनिसिपल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर हुआ है।

शिक्षा के क्षेत्र में नूर फातिमा का प्रदर्शन हमेशा उत्कृष्ट रहा है। वह प्रत्येक कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होती रही हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं। नूर फातिमा दो बहन एक छोटा भाई है। बड़ी बहन तजल्ली फातिमा एमबीबीएस फाइनल कर रही है और एक छोटा भाई अयाज खान हैं। उनकी सफलता से पिता अजहर इमाम खान और माता शाहिना बेगम की खुशी का ठिकाना नहीं है।

बड़े पिता जफर खान, हसन खान पत्रकार, सफदर खान, मुस्लिम खान, असलम खान,छोटा भाई मजहर खान, एडवो -अतहर खान , सहित पूरे परिवार मे खुशी की माहौल है। हसन खान पत्रकार व एडवोकेट अतहर खान ने कहा कि नूर फातिमा की सफलता अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *