आयोजित कार्यक्रम में मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन का हुआ शुभारंभ।

Spread the love

 

बलिया /06.01.2026 को विधानसभा क्षेत्र 360 फेफना में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सदर/ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  ऋषिकान्त राजवंशी द्वारा रतसड इंटर कॉलेज, रतसड में आयोजित कार्यक्रम में मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन का शुभारम्भ किया गया । साथ ही इस अवसर पर उपस्थित AEROs, सुपरवाइजरों,बूथ लेवल अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों को

मतदाता सूचियों के प्रकाशन के संबंध में एवं फॉर्म 6,7,8 के भरने तथा नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस दिये जाने के संबंध में एक बार पुनः विस्तृत जानकारी दी गयी। खण्ड विकास अधिकारी गढ़वार संतोष श्रीवास्तव ,अधिशासी अधिकारी रतसड मृदुल सिंह,खण्ड शिक्षा अधिकारी विशाल यादव सहित संबंधित सुपरवाइजर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *