त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया /वादकारियों की समस्याओं तथा पत्रावलियों की अधिकता समुचित निस्तारण को ध्यान में रखते हुए जिला जज अनिल कुमार झा के साथ विचार विमर्श एवं अनुमति के फलस्वरूप सी जे एम शैलेष कुमार पांडे ने रिक्त चल रहे न्यायालयों के कार्य अन्य न्यायालयों में स्थानांतरित किए है।
अदालती सूत्रों के मुताबिक थाना नगरा के परिवाद एवं थाना भीमपुरा के स्टेट मुकदमे व परिवाद न्यायालय जे एम द्वितीय स्निग्धा प्रधान,थाना जी आर पी परीक्षा अधिनियम एवं स्पेशल एक्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन सुश्री गार्गी शर्मा,थाना सुखपुरा व थाना गड़वार के स्टेट एवं परिवाद न्यायालय सिविल जज (जू डी) द्वितीय श्रीमती प्रियंका, थाना बांसडीह कोतवाली के स्टेट एवं परिवाद महिला थाना के स्टेट केसेज एवं महिलाएं से संबंधित स्पेशल एक्ट की धाराएं,न्यायालय सिविल जज ( जू डी)/एफ टी सी तृतीय विवस्वान प्रकाश थाना रसड़ा कोतवाली थाना दुबहड़ एवं बैरिया के स्टेट एवं परिवाद न्यायालय सिविल जज (जू डी)/एफ टी सी प्रथम,थाना हल्दी व सहतवार का स्टेट तथा परिवाद सिविल जज (जू डी) पूर्वी अरुणांजलि सिंह थाना मनियर व थाना चितबड़ागांव के स्टेट व परिवाद सिविल जज (जू डी) पश्चिमी सत्येंद्र वर्मा, के साथ ही थाना बैरिया के स्टेट केसेज सिविल जज सीनियर डिवीजन सुश्री गार्गी शर्मा के न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है।