सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में वीडियो कांफ्रेंसिंग से 21,22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत से मामले होंगे निस्तारित।

Spread the love

 

त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया

बलिया /कचहरी में मुकदमे के बढ़ते हुए बोझ को और अधिक सुलभ एवं सस्ता बनाने के उद्‌देश्य से मान० सर्वोच्च न्यायालय ने प्रत्येक जनपदों में समाधान दिवस के रूप में विशेष लोक अदालत 21, 22 एवं 23 अगस्त को योजित किया है, जिसका निर्देशन प्राप्त होते ही अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकारण जिला जज अनिल कुमार झा द्वारा सचिव प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा-प्राधिकरण चन्द्र प्रकाश तिवारी को आदेशित कर दिया गया है कि लगने वाले वाले विशेष लोग अदालत में ऐसे वाद जो सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित है तथा जिसमें समझौते की अधिक सम्भावना है उन्हें निस्तारित कराने का प्रयास हो और सुलझाया जाय। ऐसे मामले निस्तारित होने से वाद‌कारियों को समय एवं धन दोनों की बचत होगी तथा समझौता न्यायालय के विडियों कान्फ्रेंसिंग कक्ष में किया जायेगा। इस आशय की जानकारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जज अनिल कुमार झा ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *