बलिया /जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहतवार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के नेतृत्व में सहतवार थाना पुलिस वांछित अभियुक्तों की तलाश और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम खोरौली में हुई मारपीट की घटना में वांछित आरोपी रजौली चट्टी पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुधाकर ने पुलिस टीम के साथ रजौली तिराहे पर घेराबंदी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजन यादव उर्फ राजकुमार यादव (35 वर्ष) पुत्र जगन्नाथ यादव, निवासी ग्राम हड़िया कला (छत्तीसा), थाना रेवती, जनपद बलिया को बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना सहतवार में दर्ज मु0अ0सं0 115/2026 में बीएनएस की धाराएं 3(5), 109(1), 115(2) एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुधाकर, आरक्षी प्रदीप कुमार यादव, आरक्षी ऋषि यादव, महिला आरक्षी पूजा साहनी तथा वाहन चालक हेड कांस्टेबल मनोज यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।