बलिया /पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गड़वार थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय, बलिया द्वारा मुकदमा संख्या 4992/18, सरकार बनाम श्रीराम गुप्ता में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 406, 504 और 506 के तहत गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था।
बुधवार को गड़वार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीराम गुप्ता पुत्र स्वर्गीय सीताराम गुप्ता, निवासी सिंहाचवर, थाना गड़वार, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।