जिला जज ने वर्तमान कार्य कारिणी का किया प्रशंसा एवं सम्मान समारोह को बताया अनोखा।

Spread the love

 

चालीस वर्षों से ऊपर के अधिवक्ताओं को संघ ने किया सम्मानित।

त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया

बलिया /चालीस वर्षों से ऊपर समया विधि तक अनवरत रूप से विधि के क्षेत्र में अपना अतुलनीय योगदान देकर जरूरत मंदो को न्याय दिलाकर वादकारियों के मन में न्यायालय के प्रति आस्था और विश्वास उत्पन्न करने एवं संघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण करने पर क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के ऊपरी तल पर भव्य सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया और एसोसिएशन में चढ़ बढ़कर सहयोग करने वाले राज्य सभा सांसद नीरज शेखर के पुनीत कार्यो की प्रशंसा की। इसके उपरांत अध्यक्ष क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन देवेंद्र नाथ मिश्रा ने अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह पर उद्बोधन करते हुए कहा कि चुनाव 28अगस्त से पहले एल्डर्स कमिटी द्वारा करा लिया जाय। हमें कोई एतराज नहीं है। इस कार्यक्रम में जिला जज के साथ प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय समेत सभी न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन रतन प्रकाश मिश्रा एडवोकेट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *