जनपद बलिया के काजीपुरा क्रॉसिंग से धूम बाबा गली तक सड़क बदहाल राहगीर परेशान।

Spread the love

 

बलिया /बलिया के काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग से धूम बाबा गली तक जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है।
बरसात में इन गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
खास बात यह है कि इसी रास्ते से नेता, अधिवक्ता और जिले के आला अधिकारियों का भी रोजाना आना-जाना रहता है।
इसके बावजूद लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।
स्थानीय लोगों का सवाल है—आखिर इस सड़क की सुध कब ली जाएगी?
लोगों ने अपने क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और नगर पालिका बलिया के अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता (मिठाई लाल) से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *