जानलेवा हमले का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल!

Spread the love

 

बलिया /अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त रजनीश यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका भाई अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कालिन्दी पाण्डे की गली में विपक्षी आरोपियों ने लाठी-डंडे और चाकू से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं।

मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-0112/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसी क्रम में शुक्रवार 4u सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वांछित इनामी आरोपी रजनीश यादव (23), पुत्र जय प्रकाश यादव, निवासी नोनिया छपरा, थाना सुखपुरा, बलिया को बहादुरपुर पुलिया के पास से दोपहर करीब 2:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुखपुरा रत्नेश कुमार दुबे, उपनिरीक्षक नीरज कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक प्रशान्त दूब समेत कोतवाली और सुखपुरा थाने की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *