बलिया को मिला नया उपनिबंध अधिकारी, 24वीं बैच के अभिषेक यादव ने संभाली जिम्मेदारी।

Spread the love

 

बलिया /सदर तहसील स्थित उपनिबंध कार्यालय में 24वीं बैच के सब-रजिस्ट्रार अभिषेक यादव ने उपनिबंध अधिकारी के रूप में 27 अगस्त 2026 को कार्यभार ग्रहण कर लिया। अभिषेक यादव मूल रूप से देवरिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

उपनिबंध अधिकारी का यह महत्वपूर्ण पद पिछले कई महीनों से रिक्त चल रहा था। नए अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद कार्यालय में निबंधन से संबंधित कार्यों में तेजी आने तथा व्यवस्थाओं के बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अभिषेक यादव के सामने निबंधन संबंधी कार्यों को सुचारू एवं समयबद्ध तरीके से संचालित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। उनके आने से लोगों को निबंधन कार्यों में सुविधा मिलने और लंबित कार्यों के समय पर निस्तारण की उम्मीद है।

स्थानीय स्तर पर नए उपनिबंध अधिकारी की नियुक्ति को कार्यालय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *