बलिया में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रसड़ा पुलिस ने बाढ़ूबांध चट्टी से दबोचा

Spread the love

 

बलिया /रसड़ा। रसड़ा थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजकुमार यादव पुत्र जंगबहादुर यादव, निवासी ग्राम अमहरा, थाना रसड़ा को बाढ़ूबांध चट्टी से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना रसड़ा में मु0अ0सं0 293/26 के तहत धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 5J(II)/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उसे सुबह करीब 5:45 बजे हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार, कांस्टेबल श्याम जी कुमार और कांस्टेबल सोनू कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *