सोनाडीह हत्याकांड: 25 हजार का इनामी आरोपी गिरीशचंद्र सिंह पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।

Spread the love

-त्रिभुवन नाथ यादव एडवो

विधि संवाददाता बलिया

बलिया /उभांव थाना क्षेत्र के दोथ सोनाडीह गांव में हुए जघन्य हत्याकांड के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी गिरीशचंद्र सिंह ने शनिवार को पुलिस को चकमा देते हुए अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रभारी सीजेएम नवनीत कश्यप की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया।

बताया गया कि इससे पहले मामले में नामजद आरोपी शीला सिंह पत्नी गिरीशचंद्र सिंह, खुशी सिंह पुत्री गिरीशचंद्र सिंह, सूरज सिंह पुत्र गिरीशचंद्र सिंह और रामकरन सिंह को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है।

क्या है पूरा मामला?

अभियोजन के अनुसार, दोथ सोनाडीह गांव निवासी रितिका सिंह ने उभांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 10 सितंबर 2026 की रात करीब 9:20 बजे उनके डेयरी फार्म पर विवाद के दौरान आरोपियों ने उनके पिता और चाचा पर हमला किया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पर चाकू से हमला किया गया।

घटना में रितिका सिंह के पिता की मौत हो गई, जबकि उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हुए। मामले में पुलिस ने घटना की रात ही शीला सिंह, खुशी सिंह और सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी रही।

अब घटना के पांचवें दिन 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी गिरीशचंद्र सिंह के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *