बलिया /समाजवादी पार्टी बलिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद 24 सितंबर 2026 को जनपद में प्रथम आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने बताया कि सुबह 9 बजे नदौली बॉर्डर, रसड़ा पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद स्वागत यात्रा आजाद चौराहा रसड़ा, चिलकहर, पियरिया, फेफना, सागरपाली और बहेरी होते हुए चितू पाण्डेय चौराहा, बलिया पहुंचेगी।
इसके बाद दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, बलिया पर पार्टीजनों की ओर से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान सुनील कुमार मौर्य प्रेस के साथियों से संवाद भी करेंगे।
कार्यक्रम के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बांसडीह के लिए प्रस्थान करेंगे। पार्टी प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।