वाराणसी में आदिवासी अधिकार रैली की तैयारी तेज, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन कर बनाई रणनीति।

Spread the love

 

बलिया वाराणसी / आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से आगामी 1 नवंबर 2026 को वाराणसी के वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर आदिवासी अधिकार रैली आयोजित की जाएगी। रैली की सफलता के लिए रविवार, 11 अक्टूबर को शिवपुर बाईपास स्थित अशोक विहार कॉलोनी के साक्षी मंडपम हॉल में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष विनोद सिंह गोंड की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में रैली की तैयारियों और उसे सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही गांव-गांव तक पार्टी के अभियान को पहुंचाने और रैली के प्रचार-प्रसार में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी ने कहा कि गोंड जनजाति सहित आदिवासी समुदाय को अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी के बैनर तले संगठित होने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश में समुदाय की राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने पर भी जोर दिया।

वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने कहा कि 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्वांचल सहित प्रदेश की अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि इस चुनावी अभियान का शंखनाद 1 नवंबर को वाराणसी में आयोजित आदिवासी अधिकार रैली के माध्यम से किया जाएगा।

पार्टी के अनुसार, रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पाली-तानाखार से विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति।

जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आर.के. अरमो, प्रदेश महासचिव मारुतेंद्र गोंड, लव कुश गोंड, मीडिया प्रभारी चंदन गोंड, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट संतोष भारती, सुरेश शाह, संजय गोंड, राधेश्याम गोंड, लालबहादुर गोंड, वीरेंद्र गोंड और मनोज सिंह मरकाम सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *