त्रिभुवन नाथ याद एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया /जनपद के माने जाने एवं कानून के पंडित कहे जाने वाले वयोवृद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. शिवकुमार राय की पंद्रहवीं पुण्यतिथि क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के ऊपरी तल पर संघ भवन में अधिवक्ताओं द्वारा सादगी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में उनके तैल चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण करते हुए श्रद्धाभाव से श्रद्धा सुमन अर्पित की गई और स्व. राय साहब के व्यक्तित्वों, व कृतित्वो पर प्रकाश डालते हुए उनके शिष्य गण रामजी राय,विनय प्रकाश राय, डॉ निर्भय नारायण सिंह,प्रदीप यादव, मनोज राय हंस ,बद्री राय, रंगबली सिंह, के अलावा कौशल कुमार सिंह,अखिलेश सिंह,अनूप कुमार सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में वैसा कानून के साधक मेहनती एवं मिलनसार व्यक्तित्व मिलना बहुत ही कठिन है। उन्होंने 70साल लंबी अवधि तक प्रैक्टिस किया एवं सामाजिक क्षेत्रों में सरस्वती शिशु मंदिर के संस्थापक के साथ साथ 1991 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से बलिया लोक सभा का चुनाव भी लड़े थे। अंत में 14जनवरी 2011 को सूर्य उत्तरायण के उपरांत लगभग 11बजे रात्रि को देह छोड़ ,दुनिया से विदा लिए।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा ने किया और सभी को आभार जताया।