जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान, दर्जनों लोगों को बाटें गए कंबल।

Spread the love

 

कंबल पाकर जरूरतमंदों ने ली राहत।

मानवता धर्मसे बढ़कर है,मानवता सेआपसी भाईचारा,सौहार्द और सद्भावना को मजबूती मिलता है- कारी अजहर जमाल..

बलिया / जनपद में कड़ाके की ठण्ड और शीतलहर को देखते हुए दावत-ए-इस्लामी इंडिया का मेंबरान गरीब नवाज रिफिल फाउंडेशन (जीएनआरएफ)द्वारा बलिया रेलवे स्टेशन रोडवेज टीडी कॉलेज चौराहा महुआ मोड़ जिला अस्पताल बलिया महिला अस्पताल बलिया चित्तू पांडे चौराहा ओवर ब्रिज के पास गुर्जर बसर कर रहे दर्जनों गरीब जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया गया।
कम्बल पा कर गरीब और जरूरतमंद लोग बहुत खुश नजर आ रहे थे,
कड़ाके की सर्दी मे दावत-ए-इस्लामी इंडिया गरीब नवाज रिफिल फाउंडेशन की तरफ से कंबल पाकर लोग राहत महसूस किये l
इस अदारा का मकसद सभी धर्मो के गरीब असहाय लोगों की मदद करना,और हम सबको आपस में मिलजुलकर रहना ही असली मानवता है।

कारी अजहर जमाल ने कहा कि मानवता धर्म से बढ़कर है, मानवता से आपसी भाईचारा,सौहार्द और सद्भावना को मजबूती मिलती है जिससे सामाजिक और राष्ट्रीय एकता प्रबल होता है और देश में अमन, शांति और प्रेम स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि हमारा देश फूलों की एक गुलदस्ते की तरह है इस गुलदस्ते में हर तरह के फूल हैं, जो हमें अमन शांति और प्रेम का संदेश दिखता है।
इस मौके पर करी शाह आलम, मोहम्मद ताहा, साजिद खान, अरशद खान, अकबर खान, जमाल आलम, कामिल अहमद, हाफिज फुरकान, सुरेश शाह के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *