दुष्कर्म व आईटी एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधि कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।

बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता
उल्लेखनीय है कि 03 जनवरी 2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना दोकटी पर एक किता प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्त मनोज यादव पुत्र भुवन यादव निवासी इब्राहिमाबाद थाना बैरिया जनपद बलिया द्वारा वादिनी मुकदमा के साथ अनैतिक कृत्य करना तथा मना करने पर अश्लील फोटो/वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करना तथा धमकी देने के सम्बन्ध में थाना दोकटी पर मु0अ0सं0 03/26 धारा 64/351(3) बीएनएस व 67ए आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसके विवेचक निरीक्षक अपराध बैरिया  अशोक दत्त त्रिपाठी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त मनोज यादव पुत्र भुवन यादव निवासी इब्राहिमाबाद थाना बैरिया जनपद बलिया को इब्राहिमाबाद फायर ब्रिगेड के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *