दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हाल में प्रथम दिन गहमा गहमी के बीच मतदान हुआ संपन्न।
जिला जज ए.के झा के देखरेख में शनिवार को भी होगा मतदान।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया / माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशन में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के सदस्य पद हेतु चुनाव पूरे देश प्रदेश के 75 जिलों में 16एवं 17जनवरी को सम्पन्न होने जा रहा है जिसमें जनपद बलिया में अधिवक्ताओं के संपूर्ण मतदाताओं की संख्या लगभग 2350 है। यह निर्वाचन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा के देखरेख में सम्पन्न हो रहा है तथा चुनाव अधिकारी अपर जिला जज प्रथम पुनीत कुमार गुप्ता नियुक्त किए गए है। निर्वाचन के प्रथम दिन तहसील क्षेत्रों के मतदाता अधिवक्ताओं की भरमार रही और काफी अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हाल में अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। उक्त मतदान में शाम साढ़े चार बजे तक 687मत पड़े थे। तथा शनिवार को भी शेष मतदाताओं की वोटिंग होगी।