टाउन पॉलिटेक्निक बलिया में हुआ कैंपस सेलेक्शन,43 छात्र-छात्राओं का हुआ चैन।

Spread the love

 

चयनित छात्र -छात्राओं को एच. आर. द्वारा कंपनी का ऑफर लेटर किया गया प्रदान।

बलिया/ संस्था टाउन पॉलिटेक्निक बलिया के प्रधानाचार्य इंजीनियर विजय कुमार सिन्हा तथा ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी अनिल कुमार शर्मा एवं कैप्टन रवि शंकर के नेतृत्व में कैंपस सेलेक्शन आयोजित किया गया। जिसमें सिग्मा इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड पुणे महाराष्ट्र की कंपनी के एच आर सुयोग मुकुंद फूलवादवे के माध्यम से कंपनी के द्वारा ऑनलाइन टेस्ट संपादित कराया गया।

कैंपस सेलेक्शन में टाउन पॉलिटेक्निक बलिया के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटोमोबाइल अंतिम वर्ष एवं 2021तक के उत्तीर्ण 110 छात्र छात्राओं ने प्रतिभा किया। जो छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पास हुए उनका इंटरव्यू श्री फुलवादवे द्वारा लिया गया।

जिसमें से कुल 43 छात्र छात्राओं का चयन हुआ । चयनित छात्र -छात्राओं को एच. आर. द्वारा कंपनी का ऑफर लेटर प्रदान किया गया l कैंपस सेलेक्शन को सकुशल संपादित कराने में सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष इंजीनियर ब्रज भूषण, मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष इंजीनियर राकेश कुमार यादव , निखिलेंद्र नाथ मिश्रा एवं रजनीकांत श्रीवास्तव आदि की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *