हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 01 अदद चाकू बरामद।
बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) कृपाशंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर / सदर उस्मान व थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना गड़वार बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय यह है कि वादी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि 06 फरवरी 2026 को पुरानी रंजीश को लेकर कहासुनी के दौरान वादी के लड़के को अंकित यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी रामपुर असली थाना गड़वार जनपद बलिया ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी। इसी क्रम में आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को उ0नि0 अब्दुल हफीज मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0- 32/2026 धारा 109(1),352,351(3), BNS.व 4/25 आर्म्स एक्ट में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि आप के मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त अंकित यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी रामपुर असली थाना गड़वार जनपद बलिया जो जिला अस्पताल बलिया के पास मौजूद है मुखबिर की सूचना पर जिला अस्पताल बलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त के निशादेही पर रामपुर असली नहर के पास से एक अदद चाकू बरामद किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम :-
1. उ0नि0 अब्दुल हफीज थाना गड़वार जनपद बलिया
2. का0मानसिंह यादव थाना गड़वार जनपद बलिया
3. का0शिवम पटेल थाना गड़वार जनपद बलिया
4. का0अमरजीत चौधरी थाना गड़वार जनपद बलिया।