हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Spread the love

हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मेंअपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष नरही बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना नरही पुलिस टीम को मिली सफलता ।उल्लेखनीय यह है कि वादी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि 09 फरवरी 2026 को पुरानी रंजीश को लेकर कहासुनी के दौरान वादी व उसके परिवारजन को ने जान से मारने की नियत से धारदार हथियार व लाठी डण्डा से हमला कर दिया था । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी। इसी क्रम में 10 फरवरी 2026 को उ0नि0 धर्मदेव चौहान मय हमराह का0 त्रिवेन्द्र सिंह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि मुखबीर की सूचना पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 110, 352, 118(1) B.N.S थाना नरही जनपद बलिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रकाश यादव पुत्र चन्द्रमा यादव निवासी नरही थाना नरही जनपद बलिया को लखनउवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम:-

1. उ0नि0 धर्मदेव चौहान थाना नरही जनपद बलिया
2. का0 त्रिवेन्द्र सिंह थाना नरही जनपद बलिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *