जिलाधिकारी ने विकास खंड रसड़ा का किया औचक निरीक्षण।

Spread the love

 

एनआरएलएम व लेखाकार कक्ष की फाइलों की जिलाधिकारी ने की जांच।

जर्जर भवनों को हटाने और नए निर्माण प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश।

बलिया /विकास खंड रसड़ा का शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनआरएलएम कक्ष एवं लेखाकार कक्ष का बारीकी से अवलोकन किया और वहां रखी फाइलों तथा निर्माण कार्य से संबंधित पत्रावलियों की जांच की। जिलाधिकारी ने अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक विवरण प्राप्त किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को निर्देशित किया कि विकास खंड परिसर में जो भी पुरानी एवं जर्जर भवन अनुपयोगी अवस्था में हैं, उन्हें चिन्हित कर हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही नए भवनों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित भवन आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण में बीडीओ रसड़ा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *