खराब गुणवत्ता के 43.5 किलों मिठाइयों को कराया नष्ट।

Spread the love

 

होली अभियान पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई।

बलिया /खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने होली त्यौहार अभियान के तीसरे दिन शनिवार को भी बड़ी कार्यवाई करते अलग-अलग दुकानों पर बिक्री के लिये रखे गये अस्वास्थ्यकर दशा व खराब गुणवत्ता के 43.5 किलो मिठाइयों को नष्ट कराया जिसकी अनुमानित कीमत 10230 रुपये है। टीम ने दो दुकानों से मिठाई के दो नमूने संग्रहित किये।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ के आदेश एवं सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित टीम ने पाण्डेय का टोला मियाँ चक बलिया स्थित मिठाई की दो दुकानो से बर्फी व छेना स्वीटस के 02 नमूने संग्रहित किये।

टीम ने अस्वास्थ्यकर दशा व खराब गुणवत्ता के कच्चा माल से बनी हुई मिठाई पाये जाने पर छेना 10. 5 कि०ग्रा० रू0 3150, बर्फी 08 कि०ग्रा०. रू0 1280, छेना स्वीटस 25 कि0ग्रा0 रू0 2500 व गुलाब जामुन 33 कि०ग्रा० रू0 3300 का कुल रू0 10230 का विनष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बलिया के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय श्री मिश्र ने जनता से अपील की है कि बाजार में बिक्री हेतु उपलब्ध गहरे रंगीन मिठाईयों की खरीदारी से बचे व मिठाईयों के निर्माताओ एवं विक्रेताओ को निर्देश दिया है कि मिठाइयों में खाद्य रंग का निर्धारित मात्रा में करे टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार मौर्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *