मकान शिफ्टिंग और लिफ्टिंग सेवा से लोगों की मदद कर रहे मोहम्मद वसीम अंसारी
बलिया /नई टेक्नोलॉजी के साथ जनपद में मोहम्मद वसीम अंसारी इन दिनों लोगों के बीच अपनी मेहनत और ईमानदारी के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस नई टेक्नोलॉजी के द्वारा घरों और दुकानों को सुरक्षित लिफ्टटिंग एवं शिफ्टिंग का काम करते हैं। उनके इस कार्य से आम लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है, खासकर उन परिवारों को जिन्हें मकान को तोड़कर बनवाने की सोच रहे है। वसी ने कहा की हम 15 वर्षो से लिफ्टिंग और शिफ्टिंग का कार्य कर रहे है ,अब तक देश भर के कई राज्यों में और खासकर उत्तरप्रदेश के प्रयाग राज, बनारस और बलिया सहित कई जनपदों में अपनी सेवा दे चुके है। सैकड़ो मकानों को ऊपर उठा चुके है, बलिया जनपद में 6 वर्षो से कार्य कर रहे वसीम अंसारी शहर से लेकर देहात के अंतर्गरत बहुत सारे घरों को ऊपर कर चुके है। बता दे की इस समय वसीम अंसारी मझौली स्थित शांति इंस्टिट्यूट के मुख्य द्वारा को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने में लगे है।

बलिया और आसपास के इलाकों में वसीम अंसारी अपनी टीम के साथ घरों को लिफ्टिंग एवं शिफ्टिंग करके ग्राहकों को उनका घर सुरक्षित और व्यवस्थित करके देते है। ग्राहकों का कहना है कि वह कम खर्च में अच्छी सेवा और समय की पाबंदी का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य को पूरा कर, देने की कोशिश करते हैं। वसीम अंसारी का कहना है कि लोगों को भरोसेमंद सेवा देना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। मकान शिफ्टिंग के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि भविष्य में वह अपनी टीम को और बड़ा करने की योजना बना रहे हैं ताकि ज्यादा लोगों को रोजगार भी मिल सके और बेहतर सेवा भी दी जा सके।स्थानीय लोगों ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेहनती युवाओं को प्रोत्साहन मिलना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।