पाक्सो एक्ट से सम्बंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) महोदय दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि 01 मार्च 2026 को थाना स्थानीय के उ0नि0 संदीप कुमार मय हमराह का0 विभूति यादव के साथ चेकिंग तलाशी व दबिश में मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 241/2025 धारा 137(2), 87,64(2)एम बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट से

संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त अजय गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम मझौली थाना-बांसडीह रोड जनपद बलिया को मझौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0न्या0 रवाना किया गया।