थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।
घटना में प्रयुक्त 02 अदद बांस का डण्डा बरामद।
बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता।
01 मार्च 2025 को वादिनी के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से शिकायत किया गया कि मेरे पुत्र को 1.कृष्णा वर्मा पुत्र सुदामा प्रसाद वर्मा, 2.अन्तिम सिंह पुत्र स्व0 वशिष्ठ सिंह, 3.आलोक सिंह पुत्र स्व0 वशिष्ठ सिंह समस्त निवासीगण ग्राम जमालपुर थाना बैरिया बलिया व कुछ अन्य लोगों द्वारा कमरे में बंद करके जान से मारने की नीयत से लाठी डण्डा से मार पीट कर मरणासन्न कर दिये है । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 77/26 धारा 109/191(2)/333 भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया ।

अभियुक्तगण की तलाश में उ0नि0 प्रदीप कुमार, उ0नि0 राजधर यादव मय हमराह पुलिस टीम के बीबी टोला पुल पर मौजूद थी कि मुखबीर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तगण 1.कृष्णा वर्मा पुत्र सुदामा प्रसाद वर्मा उम्र 33 वर्ष 2.अंतिम सिंह पुत्र स्व0 वशिष्ठ सिंह उम्र करीब 20 वर्ष 3.आलोक सिंह पुत्र स्व0 वशिष्ठ सिंह उम्र करीब 24 वर्ष निवासीगण ग्राम जमालपुर थाना बैरिया जनपद बलिया को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया तथा घटनास्थल के दौरान चश्मदीद गवाह की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 अदद बांस का डण्डा बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।