जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में सोहाव 11 बना विजेता, फाइनल में बलिया 11 को 4–0 से हराया।

Spread the love

 

बलिया /खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय बलिया द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल बलिया, ज्ञानपीठका स्कूल बलिया, बलिया 11, सोहाव 11, स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया, भलूही 11 और तपनी की कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन इनकम टैक्स अधिकारी अशोक यादव द्वारा किया गया। उद्घाटन मैच सनबीम स्कूल और स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया के बीच खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनबीम स्कूल को 5–1 से पराजित किया।

दूसरा मैच ज्ञानपीठका स्कूल और सोहाव के बीच खेला गया, जिसमें सोहाव की टीम ने 4–1 से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला भलूही 11 और बलिया 11 के बीच हुआ, जिसमें बलिया 11 ने एकमात्र गोल के आधार पर जीत हासिल की। चौथे मैच में सोहाव ने तपनी को 2–0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पांचवां मैच तथा दूसरा सेमीफाइनल बलिया 11 और स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया के बीच खेला गया, जिसमें बलिया 11 ने 2–0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबला बलिया 11 और सोहाव 11 के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में सोहाव 11 की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बलिया 11 को 4–0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य ट्रेजरी अधिकारी आनंद दुबे द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत जिला खेल अधिकारी जवाहर सिंह यादव और जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मैचों में निर्णायक की भूमिका अमल कुमार कुंवर, अजीत सिंह और चंद्रकांत राय ने निभाई, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *