थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह के कुशल निर्देशन में थाना रसड़ा पुलिस की मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि मेरी पुत्री की शादी कमलेश कुशवाहा पुत्र पारस कुशवाहा निवासी बनियाबांध थाना रसड़ा जनपद बलिया के साथ हुई थी । शादी के कुछ माह बाद से ही मेरी पुत्री से उसके सास-ससुर व उसके पति के द्वारा दहेज की मांग कि जाने लगी और दहेज न देने पर मेरे पुत्री के साथ उसके ससुराल के लोग गाली गलौज व मानसिक प्रताड़ित करने लगे । 08 मार्च 2026 को सूचना मिली कि मेरी पुत्री अपने कमरे में पंखे से साड़ी से फांसी लगाकर लटकी हुई है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु टीमें लगा दी गयी थी । इसी क्रम में 10 मार्च 2026 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त में क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं 86/2026 धारा 85, 80(2) BNS व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. पारसनाथ मौर्या पुत्र स्व0 बैजनाथ मौर्या निवासी बनियाबांध थाना रसड़ा जनपद बलिया 2. किरन मौर्या पत्नी पारसनाथ मौर्या निवासी बनियाबांध थाना रसड़ा जनपद बलिया को ग्राम बनियाबांध से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *