बलिया में अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

Spread the love

 

पूर्वांचल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने डीएम से की कड़ी कार्रवाई की मांग।

बलिया /जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। पूर्वांचल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि जिले में एक ही रजिस्ट्रेशन पर अलग-अलग स्थानों पर लगभग 7 से 8 अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से मानक विहीन हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इन अस्पतालों का संरक्षण एक प्रभावशाली व्यक्ति चंद्रशेखर सिंह द्वारा किया जा रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि इन अस्पतालों में लगातार लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौतें हो रही हैं। हाल ही में एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक घटना का भी उल्लेख किया गया, जिसमें एक महिला और दो नवजात शिशुओं के शव को अस्पताल के शौचालय में फेंकने का आरोप है।

एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जनपद में संचालित ऐसे सभी अवैध अस्पतालों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि जिले के कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा ईमानदार और तेज-तर्रार अधिकारियों के खिलाफ सार्वजनिक मंचों से अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं। इससे प्रशासनिक अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, ताकि उन्हें गलत कार्यों में शामिल किया जा सके। एसोसिएशन ने मांग की है कि ऐसे जनप्रतिनिधियों की भी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था की गरिमा बनी रहे और निष्पक्ष कार्यवाही संभव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *