कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अदद डण्डा बरामद।
बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता।
19 मार्च 2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया गया कि 18 मार्च 2026 को दरवाजे के सामने गिरे पेड़ के पत्तों को जलाने के विवाद को लेकर अभियुक्तगण द्वारा वादी के भतीजे को जान मारने की नियत से लाठी-डण्डा आदि से मारा पीटा गया, जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 96/2026 धारा 126(2)/109/115(2)/352/351(3)/191(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में 19 मार्च 2026 को उ0नि0 प्रदीप कुमार, उ0नि0 पन्ना लाल मय हमराह पुलिस टीम के साथ मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण की तलाश में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण 1.विशाल सिंह पुत्र बमबहादुर सिंह उम्र करीब 30 वर्ष 2. प्रेमशंकर सिंह पुत्र परमात्मा सिंह उम्र करीब 45 वर्ष निवासीगण चकिया थाना बैरिया जनपद बलिया को चकिया गांव के बाहर जो सड़क रेवती मार्ग से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 अदद डण्डा बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा।