चोरी करने से संबंधित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से चोरी का 01 अदद पम्पिंग सेट बरामद।
बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एवं प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि 18 मार्च 2026 को वादी मुकदमा द्वारा स्वयं के खेत पर लगे पम्पिंग सेट को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर थाना बैरिया पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में 19 मार्च 2026 को उ0 नीरज कुमार वर्मा मय हमराह पुलिस टीम के साथ ग्राम उपाध्यायपुर में मौजूद थे कि मुखबीर खास द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम मधुबनी में जो पम्पिंग सेट चोरी हुआ है वह विनोद सिंह पुत्र भूमिदेव सिंह निवासी तालिबपुर थाना बैरिया जनपद बलिया की गौशाला में रखा गया है तथा 02 व्यक्ति जिन्होने चोरी किया है वही खड़े और पम्पिंग सेट को कही ले जाने की फिराक में है । मुखबीर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1.चन्दन चौरसिया पुत्र स्व0 दशरथ चौरसिया निवासी तालिबपुर थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 32 वर्ष 2.तारकेश्वर यादव पुत्र बच्चुलाल यादव निवासी मुधबनी थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 52 वर्ष को हिकमत अमली का प्रयोग करते विनोद सिंह के गौशाल के पास से पकड़ लिया गया । कड़ाई से पूछताछ की गयी तो बताये कि ग्राम मधुबनी में राईश्वर वर्मा जो लगान पर खेत लिये हुए है उसमें लगे पम्पिंग सेट को हम लोग 15 मार्च 2026 को रात्रि में चोरी करके विनोद सिंह के गौशाला में छिपाकर रखे थे, जिसके बारे में विनोद सिंह को भी जानकारी है । तत्पश्चात अभियुक्तगण की निशानदेही पर विनोद सिंह की गौशाला पर आये जहा अभियुक्त विनोद सिंह भी मौजूद मिले अभियुक्तगण विनोद सिंह, चन्दन सिंह, तारकेश्वर यादव की निशानदेही पर चोरी हुए पम्पिंग सेट को बरामद किया गया तथा वादी मुकदमा को बुलाकर पहचान कराया गया तो अपना पम्पिंग सेट होना बताये तथा नियमानुसार अभियुक्तगण 1.चन्दन चौरसिया पुत्र स्व0 दशरथ चौरसिया निवासी तालिबपुर थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 32 वर्ष 2.तारकेश्वर यादव पुत्र बच्चुलाल यादव निवासी मुधबनी थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 52 वर्ष 3.विनोद सिंह पुत्र भूमिदेव सिंह निवासी तालिबपुर थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 45 वर्ष को हिरासत पुलिस में व बरामद पम्पिंग सेट को कब्जा पुलिस में लिया गया । विवेचना से धारा 317(2)/317(5) बी.एन.एस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।