सिविल बार एसोसिएशन एवं क्रिमिनल बार एसोसिएशन के निवर्तमान एवं वर्तमान पदाधिकारियों ने जीत पर दी बधाई।
त्रिभुवन नाथ यादव एडवो-
विधि संवाददाता बलिया
बलिया /सिविल बार एसोसिएशन के हुए वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु जितेंद्र बहादुर सिंह 225 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सिद्धनाथ राय को जिन्हें कुल 134 मत प्राप्त हुआ था,को 91मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी है। वही महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार सिंह ने 232मत प्राप्त कर हेमंत तिवारी जिन्हें 84 मत प्राप्त हुए थे को 138 वोटों के भारी मतों से पराजित किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पीयूष कुमार सिंह ने 215 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी राधेश्याम पांडे जिन्हें 149 मत प्राप्त हुआ था। को 66 मतों से शिकस्त दी है। शेष पदों पर पूर्व में ही निर्विरोध घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव का परिणाम घोषित करने के उपरांत चुनाव अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल विद्यासागर मिश्रा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता चुनाव अधिकारी द्वय पी एन ने सकुशल चुनाव सम्पन्न होने पर सभी अधिवक्ताओं को जो चुनाव में भाग लिए थे और उनकी शायद हार हो चुकी है। उन्हें अगले सत्र हेतु ईमानदारी से मेहनत करने की नसीहत दी और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।