बलिया में कूड़ा संकट पर प्रशासन सक्रिय, दुमदुमा में चिन्हित हुई जमीन।

Spread the love

 


सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन अलर्ट, विशेष बैठक 28 को।

बलिया /नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की समस्या के समाधान को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने कूड़ा निस्तारण के लिए उपयुक्त भूमि की कमी को प्रमुख समस्या बताया। तहसीलदार सदर एवं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने जानकारी दी कि कूड़ा निस्तारण के लिए कंट्री लाइन एरिया में भूमि की आवश्यकता है। इस पर उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम दुमदुमा में लगभग सवा एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद इस जमीन का तत्काल परीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करे और भूमि को शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक कार्य न किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को दोपहर 2 बजे गंगा बहुद्देशीय सभागार में एक विशेष बैठक बुलाने के निर्देश दिए। इस बैठक में सभी सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *