बलिया पुलिस द्वारा गैर इरादन हत्या करने से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण,क्षेत्राधिकारी मो0 उस्मान सर्किल नगर व थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।उल्लेखनीय है कि वादी दीनबन्धु कुमार राजभर पुत्र उमेश राजभर ग्राम सुल्तानपुर थाना सुखपुरा जनपद बलिया के द्वारा थाना स्थानीय पर 27 मार्च 202 को तहरीर दिया गया कि 25 मार्च 2026 को सुबह लगभग 10 बजे आवेदक की पत्नी कुसुम राजभर उम्र 25 वर्ष जो कि गर्भवती थी उसके डिलीवरी के लिए आशा कार्यकर्ता के माध्यम से नजदिकी आकाश नर्सिंग होम ग्राम पो0 जिराबस्ती बलिया मे भर्ती कराया गया था।26 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे डाक्टर हेमंत कुमार सिंह एवं वहां उपस्थित अज्ञात स्टाफों द्वारा केश ज्यादा सिरियस बताकर सिजर (ओपरेशन) करने के लिए दबाव बनाये और आवेदक से जबरजस्ती 30,000 रु जमा करा लिये, ओपरेशनके दौरान आवेदक के पत्नी की मौत आकाश नर्सिंग होम में ही हो गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है । विवेचना के क्रम में 27 मार्च 2026 को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे मय हमराह के मु0अ0सं0 62/26 धारा 105 बी0एन0एस0 की विवेचना तलाश वांछित अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त 01) हेमन्त कुमार सिंह पुत्र स्व0 चुन्नी सिंह सा0 आकाश नर्सिंग होम जीराबस्ती थाना सुखपुरा जनपद बलिया को बसन्तपुर मार्ग यूनिवर्सिटी मोड के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया।