हत्या करने से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में आला कत्ल 01अदद बेल्चा बरामद।

Spread the love

हत्या करने से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में आला कत्ल 01अदद बेल्चा बरामद।

बलिया /पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी उस्मान सर्किल नगर व थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि वादी अभिषेक यादव पुत्र विजय कुमार यादव ग्रा0 घोसवटी थाना सुखपुरा जनपद बलिया द्वारा थाना स्थानीय पर 24 मार्च 2026 को तहरीर दिया गया कि मेरे पिताजी (विजय कुमार यादव) ट्रक चलाते है 24 मार्च 2026 को कही से बालू गिराकर सुखपुरा गड़वार मार्ग पर सुखपुरा में कुछ खाने के लिए एक दुकान के सामने गाड़ी खड़ा कर ज्यो ही आगे बढे तभी उसी समय 1. रणबहादुर सिंह पुत्र रामस्नेही सिंह ग्रा0 सुखपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया उम्र करीब 55 वर्ष 2. शैलेन्द्र कुमार सिंह पुत्र परमात्मा नन्द सिंह ग्रा0 सुखपुरा व 3.दिलीप राजभर पुत्र विजय शंकर राजभर ग्रा0 भोजपुर (मठिया) शैलेन्द्र व दिलीप दोनों के विरूध्द पूर्व में थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा जा चुका है ।
व 02 अन्य लोगों द्वारा बेल्चा से मारकर घायल कर दिये जिन्हे जिला अस्पताल बलिया के में लाया गया जहां डाक्टरो द्वारा ईलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त माननीय न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *