विश्वकर्मा समाज की बैठक में संगठन मजबूती और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा।

Spread the love

विश्वकर्मा समाज की बैठक में संगठन मजबूती और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा।

बलिया /जनपद के बहादुर क्षेत्र में रविवार को विश्वकर्मा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक एक निजी स्थान पर आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर वंदना गीत के साथ की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामअवध शर्मा ने कहा कि निर्माणाधीन भृगु कॉरिडोर में स्थित प्राचीन भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का सुंदरीकरण कराया जाना चाहिए। उन्होंने समाज की नियमित मासिक बैठक आयोजित करने पर जोर देते हुए आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की।
उन्होंने समाज को संगठित करने के लिए गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए जिले में छात्रावास निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि हक और अधिकार मांगने से नहीं, बल्कि संघर्ष से प्राप्त होते हैं।
बैठक में सत्येन्द्र शर्मा, लल्लन शर्मा, रामगोविन्द प्रजापति, दयाशंकर प्रजापति, हृदयानंद शर्मा (एडवोकेट), ई. प्रेमचंद शर्मा, चंदन विश्वकर्मा, रुपेश शर्मा, छट्ठू लाल विश्वकर्मा, रामाशंकर शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, कमलाशंकर शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, रमेश शर्मा, प्रभात शर्मा, जय हिन्द शर्मा, प्रमात्मा शर्मा, प्रदीप शर्मा, अरुण शर्मा, आचार्य ब्रह्ममेश शर्मा, रामजी शर्मा, डॉ. राजहंस शर्मा, रेनू शर्मा, अंजू ठाकुर, महेश शर्मा, जगदीश शर्मा, तेज बहादुर ठाकुर, रवि विश्वकर्मा सहित अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी शर्मा पहलवान ने की, जबकि संचालन नंद किशोर शर्मा (एडवोकेट) द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *