नाबालिग को अपह्रत कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला 01नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि 27 मार्च 2026 को वादी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत कर अपहृता की बरामदगी व अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था ।
विवेचना के क्रम में 29 मार्च 2026 को थाना बांसडीह के उ0नि0 बांक बहादुर सिंह मय हमराहियान द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मैरीटार चौराहे पर मंदिर के पास से अभियुक्त प्रदीप कुमार चौहान पुत्र विक्रमा चौहान निवासी राजपुर थाना बाँसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 23 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *