7 वीं चंद्रशेखर हॉफ मैराथन सद्भावना रन : बम्पर पुरस्कार का ऐलान।

Spread the love

       बम्पर पुरस्कार का ऐलान।

बलिया /पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क चंद्रशेखर जी की जयंती के शताब्दी वर्ष पर 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को बलिया में आयोजित 7वीं चंद्रशेखर हॉफ मैराथन सद्भावना रन में इस बार पुरस्कारों की बम्पर वारिश होगी। इसकी औपचारिक घोषणा राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति ने कर दी है। 7वीं चंद्रशेखर हॉफ मैराथन में प्रतिभागिता के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2026 है।
राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह ने बताया कि आयोजन समिति के संरक्षक राज्य सभा सांसद नीरज शेखर द्वारा इस शताब्दी जयन्ती वर्ष में विजेताओ को पुरस्कार राशि बढ़ा दी गई है । वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में प्रतिभागिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू है। 200 रुपये एंट्री फीस निर्धारित की गई है। वहीं, धावकों को रहने और भोजन की व्यवस्था निःशुल्क मिलेगी। उन्होंने बताया कि नीरज शेखर द्वारा प्रथम विजेता को सवा लाख (एक लाख 25 हजार रुपये) पुरस्कार दिया जायेगा। वहीं, द्वितीय को 65 हजार तथा तृतीय को 35 हजार नगद पुरस्कार से नवाजा जायेगा। चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले को 18000 पंचम स्थान प्राप्त करने वाले को 10000 छठवां स्थान प्राप्त करने वाले को 5000 सातवां स्थान प्राप्त करने वाले को 2500 रुपये 8 वें स्थान से 15 वें स्थान के लिए 2000 रू और 16 वें स्थान से 30वें स्थान तक के रनर को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रू दिए जाएंगे । सद्भावना दौड़ में सभी प्रतिभागी को आकर्षक परिधान प्रदान किये जायेंगे । उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर प्रारम्भ हो रहा है जो 17 अप्रैल की शाम तक होगा । खिलाड़ियो का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 18 अप्रैल को किया जायेगा ।प्रतिभागियों को 18 अप्रैल को आयोजन समिति को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में रिपोर्ट करना है । बताया कि चन्द्रशेखर जी की जन्म शताब्दी वर्ष में विशेष इंतजाम किए गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *