जिला कारागार की भूमि खरीदने को मिली वित्तीय स्वीकृति।

Spread the love

 


1000 कैदियों के लिए बनेगा।          कारागार, 24 करोड़ रुपए की।       पहली किश्त हुई जारी।

बलिया /जिले में लंबे समय से बहुप्रतीक्षित कारागार की जमीन खरीद के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दिया है। जिले के नारायनापाली में पहले से चिन्हित 62.48 एकड़ भूमि पर 1000 कैदियों की क्षमता वाले कारागार का निर्माण कार्य होना है। इसके लिए प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह लंबे समय से लगे हुए थे। ऐसे में मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर शासन ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन जेल की जमीन खरीद के लिए कुल 38 करोड़ 75 लाख 65 हजार 280 रुपए का बजट अनुमोदित करते हुए पहली किश्त के तौर पर 24 करोड़ 12 लाख 98 हजार रुपए जारी कर दिया है। स्वीकृत धनराशि जिलाधिकारी के डिपोजिट खाते में रखी जाएगी। निर्विवाद भूमि उपलब्ध होने पर उक्त धनराशि राजकोष से आहरित कर जमीन खरीद की जाएगी। पूरी व्यवस्था की देखरेख महानिरीक्षक कारागार करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इसकी प्रक्रिया तत्काल शुरू कराई जाएगी। प्रशासन द्वारा जमीन चिन्हांकन संबंधित कार्य कर लिया गया है। जिला जेल कुल 62.48 एकड़ में बनेगा जिसकी क्षमता 1000 कैदियों की होगी। जमीन खरीद करने के बाद इसके निर्माण की भी प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *