बलिया /अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मो0 उस्मान सर्किल नगर व थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि वादी मुकदमा द्वारा 31 मार्च 2026 को थाना सुखपुरा पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दोपहर मे मेरा लडका स्कूल भारतीय बाल शिक्षा निकेतन, भरतपुरा से कक्षा-9 की परीक्षा देकर घर लौट रहा था कि छोटू महाराज सिनेमा के पीछे तिराहे पर मेरे ही गाँव के 03 युवकों द्वारा मेरे लडके को रोककर गाली-गलौज देते हुए जान मारने की नियत से पीठ व पेट और सिर मे चाकू से मार दिये मेरा लडका संजीत मौके पर ही लहुलुहान होकर गिर गया जिसे जिला-अस्पताल ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद गभीर चोट होने के कारण ड्रामा सेन्टर B.H.U रेफ्फर किर दिया गया। इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गई थी।
इसी क्रम में 01 अप्रैल 2026 को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 आदर्श श्रीवास्तव मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मु0अ0सं0 66/2026 धारा 109(1),352,3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्तगण 1. अंकुश यादव पुत्र अनिल यादव 2. रजनीश यादव पुत्र राजेश यादव 3. विवेक कुमार ठाकुर पुत्र राजेन्द्र ठाकुर निवासीगण भरतपुरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया को वसन्त विहार पार्क के बाउण्ड्री वाल के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त अंकुश व रजनीश की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त 01-01 अदद चाकू बरामद कर थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।