हत्या का प्रयास करने से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर व क्षेत्राधिकारी सदर राकेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना फेफना पुलिस को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि वादी अनिल सिंह पुत्र स्व राम अवध सिंह ग्रा0 बघेजी थाना फेफना जनपद बलिया द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि 29 मार्च 2026 को मेरी पत्नी आशा सिंह उम्र 55 वर्ष जो घर पर बैठी थी। तभी सतीश कुमार सिंह (पुल्लू) पुत्र कामेश्वर सिंह, शैलेन्द्र कु0 सिंह उर्फ (बिट्ट) पुत्र कामेश्वर सिंह,मूकुन्द सिंह (राजू) पुत्र कामेश्वर सिंह,हेमन्द सिंह (अप्पु) पुत्र कामेश्वर सिंह निवासी ग्रा0 बघेजी थाना फेफना जनपद बलिया मेरे घर पर आकर बिना किसी बात को लेकर धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से मेरी पत्नी के सिर पर वार कर दिए जो गंभीर रूप से घायल है। जिनको वर्तमान समय मे हास्पिटल में भर्ती करा कर दवा किया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 01 अप्रैल 2026 को उ0नि0 गणेश पाण्डेय मय हमराह हे0का0 समरजीत यादव के द्वारा फेफना तिराहे से सागरपाली के मध्य थम्हनुआ मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *