थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस द्वारा नाबालिग का अपह्रत करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गड़वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।
उल्लेखनीय है कि 01 अप्रैल 2026 को थाना गड़वार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 110/2025 धारा 87,137(2),61(2) BNS थाना गड़वार जनपद बलिया सें सम्बन्धित अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र हरिशंकर राम निवासी बलेसरा थाना गड़वार जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना के आधार पर उ0नि0 सूर्य प्रकाश दूबे मय हमराही फोर्स द्वारा बुढ़ऊ मोड़ के पास रोड के किनारे से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़िता /अपहृता को भी आज ही सकुशल बरामद कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए, उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *