बलिया बी०एस०ए० मनीष कुमार सिंह ने कहा “स्कूल चलो अभियान से हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना लक्ष्य।

Spread the love

 

बलिया /बेसिक शिक्षा अधिकारी (बी०एस०ए) मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में “स्कूल चलो अभियान” के तहत नामांकन बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह 10 बजे उन्होंने कहा कि अभियान का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चल रहा है, जबकि दूसरा चरण विद्यालय खुलने के बाद 1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचालित किया जाएगा।
बीएसए के अनुसार, बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सभी स्कूलों में यह अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ा जाए और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, जिससे उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *