बलिया की बेटी आकांक्षा राय बनीं PCS अधिकारी, गृह जनपद पहुंचने पर भव्य स्वागत।

Spread the love

 

बलिया /“मजबूत इरादे और कड़ी मेहनत से सफलता जरूर मिलती है”—इसको सच कर दिखाया है बलिया की बेटी आकांक्षा राय ने, जिन्होंने पहले ही प्रयास में PCS परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है।
शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे जब आकांक्षा राय अपने गृह जनपद पहुंचीं, तो बलिया रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।

सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के नारे लगाए।
मीडिया से बातचीत में आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को लक्ष्य तय कर मेहनत करनी चाहिए।
स्टेशन से गांव तक विजय जुलूस निकाला गया। परिजनों ने इसे जिले के लिए गर्व का पल बताते हुए कहा कि आकांक्षा अब बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। आईए जानते हैं आकांक्षा राय ने क्या कुछ बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *