बलिया /बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के ग्राम शेर निवासी चंद्रमा कुमार चौरसिया ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई।
पीड़ित के अनुसार 20 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे, गाली-गलौज की और दरवाजा तोड़ने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर डायल 112 पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए।
चंद्रमा कुमार का आरोप है कि अगले दिन फोन पर भी धमकियां दी गईं। उन्होंने बताया कि वह लगातार थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
पीड़ित ने थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए एसपी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।