अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग,12 एकड़ खड़ी फसल जलकर राख।

Spread the love

 

रतसड़-बलिया /गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव में शुक्रवार को दिन में अज्ञात कारणों से गेहूं के खड़ी फसल में आग लगने की जानकारी के बाद गांव सहित अगल बगल के गांव के लोग बाल्टी लाठी डंडा लेकर आग बुझाने का प्रयास किया तब तक गेहूं के लगभग 12 एकड़ खड़ी फसल जलकर राख हो गया जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आग बुझ गयी थी ।आग लगने से किसान देवनाथ यादव, रामप्रवेश पाशवान, बच्चा लाल पासवान,नथुनी वर्मा, परशुराम वर्मा, रामाशंकर गुप्ता,अमर वर्मा,हीरा वर्मा, परमहंस वर्मा सहित लगभग डेढ़ दर्जन किसानों का गेहूं का खड़ा फसल जल कर राख हो गया जानकारी के बाद मोके पर गडवार थाना प्रभारी हीतेश कुमार, चौंकी प्रभारी निरज यादव लेखपाल विरेन्द्र यादव ग्राम प्रधान जुगुल किशोर यादव मौके पर पहुंच कर जले हुए फसल के नुकसान की जानकारी लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *