थाना हल्दी जनपद बलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

Spread the love

 

बलिया /अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी व थानाध्यक्ष राजू कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि 03 अप्रैल 2024 को थाना हल्दी पुलिस टीम उ0नि0 पवन कुमार द्विवेदी मय हमराह देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर BNS से संबन्धित अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी परसिया थाना हल्दी जनपद बलिया को परसिया जाने वाले गेट के पास से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *